पिठोरिया। उमेडंडा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की बेहतर तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और अभिभावकों की समान भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम तभी संभव हैं, जब अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और दैनिक गतिविधियों पर निरंतर ध्यान दें।
श्री कुमार ने कहा कि अनुभव बताता है कि जिन विद्यार्थियों के अभिभावक उनकी शिक्षा के प्रति सजग रहते हैं और समय-समय पर विद्यालय से संपर्क बनाए रखते हैं, वे बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसलिए सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, घर पर अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं तथा शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में विद्यालय के विद्यार्थी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी, सदस्य सुखदेव राम एवं शिक्षक संगीता एक्का, रीता कुमारी, रंजीत कुमार पांडे, चंद्रदीप कुमार शर्मा, बादल मुंडा, समलराम पाहन, सुखराम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, शैला कुल्लू, कंचन कुमारी, सत्यनारायण उरांव, रामलाल कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं शिव शंकर प्रसाद, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

