आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कुड़ू प्रखंड की सलगी पंचायत के कोलपरा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कर्मा उरांव अपनी पत्नी घूरती देवी के साथ शुक्रवार दोपहर खेत में मकई की बुआई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश के साथ वज्रपात होने लगा। खेत के बीच में होने के कारण दोनों सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके और वज्रपात की चपेट में आ गए।
घटना में घूरती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कर्मा उरांव गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घूरती देवी को मृत घोषित कर दिया। कर्मा उरांव का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दंपती मेहनत-मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत शीघ्र मुआवजा और घायल कर्मा उरांव के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

