50 प्रभावशाली महिला जनप्रतिनिधियों में लोहरदगा की सुमित्रा कुमारी भी

झारखंड
Spread the love

  • शी रिप्रेजेंट प्रोग्राममें करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड की सलगी पंचायत की मुखिया श्रीमती सुमित्रा कुमारी का चयन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने ‘शी रिप्रेजेंट प्रोग्राम-2026’ के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम 27 जून से 3 जुलाई, 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा।

देश के 25 राज्यों से केवल 50 महिला जनप्रतिनिधियों का चयन इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए किया गया है। इनमें लोहरदगा जिले से सुमित्रा कुमारी एकमात्र महिला मुखिया हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

सुमित्रा कुमारी ने सलगी पंचायत में महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पंचायत में पारदर्शी प्रशासन, जनभागीदारी और विकास कार्यों को गति देने के कारण उनकी पहचान एक सक्रिय एवं जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में बनी है।

‘शी रिप्रेजेंट प्रोग्राम’ पंचायती राज मंत्रालय की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना है। सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, डिजिटल पंचायत, नीति निर्माण तथा प्रभावी प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चयन पर सुमित्रा कुमारी ने कहा, ‘यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरी पूरी सलगी पंचायत की जनता का है। नई दिल्ली में जो भी सीखने का अवसर मिलेगा, उसे अपनी पंचायत की प्रत्येक महिला और ग्रामीण तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। मेरा उद्देश्य है कि पंचायत की हर महिला आत्मनिर्भर बने और अपनी आवाज स्वयं बुलंद करे।‘

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *