स्‍कूल में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय में विशेष जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में नशाखोरी के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि यह परिवार, समाज और देश के विकास में भी बाधक बनता है।

नशे की लत से आर्थिक नुकसान, पारिवारिक कलह, सामाजिक विघटन और विभिन्न प्रकार के अपराधों में वृद्धि होती है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें। अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त समाज के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

जागरुकता कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा आपातकालीन स्थिति में डायल-112 सेवा के महत्व की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा यौन अपराधों से संबंधित कानूनों एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *