योग वर्कशॉप का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

झारखंड
Spread the love

रांची। हरमू रोड स्थित डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ और बंका मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका, दीप कूट्योर बूटिक की संचालिका दीपा बंका, डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ के निदेशक अभिषेक कुमार एवं कविता कुमारी, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी और बंका मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य अमित कुमार उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21 जून को पूरे विश्व में मनाए जाने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के पूर्व जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया था।

मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने आधुनिक जीवन शैली में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मानसिक तनाव के बीच शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग एकमात्र अचूक साधन है।

कार्यशाला में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ के निदेशक अभिषेक कुमार व कविता कुमारी एवं मुख्य प्रशिक्षक खुशी कुमारी व अनूप कुमार की देखरेख में उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक व शारीरिक दृढ़ता के लिए पर्वतासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, बालासन और ताड़ासन का गहन अभ्यास कराया गया।

​इस मौके पर मुख्य रूप से रंजीत गुप्ता, सीमा राजगढ़िया, श्वेता चौधरी, प्रियंका जैन, नेहा गुप्ता, रेखा लोढ़ा, पूजा पड़िया, निभा, प्रियंका गुप्ता, बेबी, सुनीता अग्रवाल, मुनमुन जैन, नीलम छापड़िया, सुमन अग्रवाल, चंदा चौधरी, पूजा बक्सी, आकृति बांका और पल्लवी सहित संस्थान के अनेक विद्यार्थी एवं प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का समापन पर सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230