पिठोरिया। प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर मंगलवार को पिठोरिया थाना परिसर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीएसपी अमर कुमार पांडे और इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना क्षेत्र की बारह पंचायतों के मुखिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में हंदूर, मालसरिंग, चंदवे, पिठोरिया, राड़हा, बाढू, काटमकुली, इंचपीडड़ी, ऊपर कोनकी, कोकदोरो और सत कनादु पंचायत के मुखिया ने हिस्सा लिया। प्रशासन ने रिम्स-2 के महत्व और क्षेत्र के विकास पर इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।
मुखियाओं ने परियोजना से प्रभावित रैयतों और विस्थापित परिवारों के हितों की सुरक्षा की मांग जोर-शोर से उठाई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रभावित लोगों को नौकरी में प्राथमिकता, अस्पताल परिसर में दुकानों का आवंटन और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि विकास के साथ अधिकारों की भी रक्षा हो।
डीएसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी समस्या या मांग प्रशासन के समक्ष रखें, नियमानुसार समाधान किया जाएगा।
पुलिस ने लोगों से विकास कार्यों में बाधा नहीं डालने और रिम्स-2 निर्माण को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ने देने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि परियोजना से जुड़ी सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन होगा। स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

