रांची। निखिल बारला का चयन भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में हुआ है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। निखिल जवाहर विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे हैं।
निखिल बारला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान जेवीएम श्यामली में अध्ययन करते हुए खेल एवं अनुशासन दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
समर्पण, निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने फुटबॉल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी यह सफलता विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एन. झा ने कहा कि निखिल बारला की यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है।
जेवीएम श्यामली सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास करता है। निखिल ने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से वैश्विक मंच तक पहुंचा जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती एम. एम. दासगुप्ता ने कहा कि निखिल बारला की उपलब्धि जेवीएम श्यामली के लिए अत्यंत प्रेरणादायक क्षण है।
यह सफलता बताती है कि विद्यालय में प्राप्त मूल्य, अनुशासन एवं अवसर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहायक होते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

