बिजली शिकायतों की अब व्हाट्सएप ग्रुप से होगी मॉनिटरिंग

झारखंड
Spread the love

  • समस्‍या के त्वरित निराकरण के लिये उपायुक्त की पहल

पलामू। पलामू जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि विद्युत शिकायतों के निष्पादन के लिए एक डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाये।

इस ग्रुप में सभी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अंचल अधिकारी (सीओ) के साथ-साथ विद्युत विभाग के कनीय एवं सहायक अभियंताओं को भी जोड़ा जायेगा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र में बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने, बिजली तार पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर जलने एवं बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं की सूचना तत्काल इस ग्रुप में साझा करेंगे।

इसके बाद संबंधित कनीय एवं सहायक अभियंता द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। निष्पादन के पश्चात कार्य से संबंधित फोटो भी ग्रुप में साझा किया जायेगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि बढ़ती गर्मी, बारिश एवं तेज हवा के कारण बिजली से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, लेकिन बिजली एक अत्यावश्यक सेवा है। ऐसे में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिये शिकायतों का त्वरित समाधान बेहद जरूरी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *