पिठोरिया हनुमान मंदिर में चोरी, तांबा-पीतल की पूजन सामग्री ले उड़े चोर

झारखंड अपराध
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया-रांची मार्ग में केला बागान स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार की देर रात चोरों ने चोरी को अंजाम द‍िया।

मंदिर से तांबा एवं पीतल की कई कीमती पूजन सामग्रियां, पीतल का 5 किलो का बड़ा घंटा, एक हाथ वाला घंटी, पूजा की दो थालियां, 4-5 दिर, 5 कटोरियां, कांसा का 5 गिलास, एक बड़ा लोटा, एक छोटा लोटा, तांबे का दो शेषनाग सहित अनेक पूजन सामग्री चोरी कर ली।

इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने यह भी बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी इस मंदिर में दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मंदिर समिति एवं आसपास के लोगों में नाराजगी का माहौल है।

सनातनी समितियों ने भगवान के मंदिर में चोरी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय बताया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी  की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। आरोपी किसी भी कीमत में बख्‍शे नहीं जाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230