शुभेंदु अध‍िकारी ने पहली कैबिनेट में युवा व लोगों को दी राहत, घुसपैठियों को आफत

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अध‍िकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसल लिए। कैबिनेट ने युवा व लोगों को राहत दी। घुसपैठियों के लिए आफत आ गई है।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार राज्य अत्याचारों से प्रभावित करीब 321 परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और पूर्ण सहायता प्रदान किया जाएगा।

आईएएस, आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों को अब प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश के कारण पहले इसका पालन नहीं किया गया था।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पश्चिम बंगाल में तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी।

भर्ती नहीं होने के कारण आयु सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को नियुक्ति में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

आयुष्मान भारत और पीएम विश्वकर्मा, उज्‍ज्‍वला योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में लागू किया जाएगा।

बांग्लादेश से सटी सीमावर्ती भूमि को बीएसएफ को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 45 दिनों के भीतर हस्तांतरण पूरा किया जाएगा।

सरकार ने अवैध पशु तस्करी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

सरकार ने ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त मनोनीत निदेशकों और सरकारी बोर्डों के अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त कर दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *