

- Horoscope : 11 अगस्त, 2026 का राशिफल
मेष
दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है।
वृष
कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। खर्चे कम होने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मिथुन
धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। धन संचय के मामले में सफलता मिलेगी। मां के स्वास्थ्य का ख़याल रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल प्रभाव तब मिलेगा, जब आप थोड़ी बहुत जिम्मेदारी अपने जूनियर्स को भी देंगे।
कर्क
जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। खान-पान का खास खयाल रखें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह
दिन आपके लिए सुखद साबित होगा। थोड़े से ही प्रयास से अपार सफलता मिलेगी। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा।
कन्या
व्यवसाय में अधिक लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्साह से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। संतान पक्ष से असंतोष मिलने के आसार हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।
तुला
कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें। अंतत: सफलता आपको ही मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।
वृश्चिक
कोई भी काम करते समय मन को शांत रखें। इससे लाभ मिलेगा। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। विवाद नहीं करें।
धनु
घरेलू मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। खर्चे कम हो जाने से अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
मकर
अधूरे कार्य पूरे करने का योग है। प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। गलत संगति और नशे की लत से दूर रहें। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।
कुंभ
सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। कोई व्यक्ति सामने आकर मदद कर सकता है।
मीन
व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश फायदा दे सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)



