लायंस रांची ईस्ट ने सावन स्नेह मिलन किया आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट की महिला सदस्यों ने सावन स्नेह मिलन का आयोजन कोकर स्थित निरामया परिसर में किया। इस अवसर पर मिसेज़ इंडिया ईस्ट 2026 की विजेता सुश्री पूजा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं।

क्लब की महिला सदस्यों द्वारा शिवा तांडव की प्रस्तुति दी गई। सदस्यों के लिए हाउजी, कपाल गेम्स भी आयोजित की गई। अच्छे परिधान एवं रैंप वाक प्रतियोगिता में महिलाओं की श्रेणी में कल्पना झा को सावन क्वीन एवं अनुपमा लोचन को मिसेज सावन एवं पुरुषों में भारतेंदु झा सावन किंग, मिस्टर सावन-रवि आनंद एवं अमरचंद बेंगानी को उपविजेता घोषित किए गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता गोयल, अनुपमा लोचन, अनिता झा, शायरी अग्रवाल, शिवानी सोनी एवं जूथीका सान्याल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर, सचिव रामकृष्ण, राजीव लोचन, कमल जैन, कुमुद झा, अमित कुमार, दिवाकर राजगढ़िया, रतनलाल अग्रवाल, अरुण केजरीवाल, मनोज गोप, रणधीर झा, धर्मेंद्र मुंडा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230