अजाप्टा के पदधारियों ने उपायुक्त से भेंट की, रखीं ये मांगें

झारखंड
Spread the love

पलामू। अजाप्टा के शीर्षस्थ संघीय पदधारियों ने नवपदस्थापित उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से उनके कार्यालय में बुधवार को भेंट की। शॉल और बुके देकर उनका सम्मान एवं स्वागत किया। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर लंबी बातचीत हुई। सकरात्मक आश्वासन दिया।

उपायुक्त ने शिक्षकों को हर संभव सहयोग देने का आश्‍वासन दिया। कहा कि शिक्षा उनकी प्राथमिकता में है। जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाना है। इसके लिये समेकित प्रयास की आवश्यकता है।

संघ ने शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में उपायुक्त से शिक्षकों एवं सहायक आचार्यों के लंबित वेतन भुगतान,लंबित प्रोन्नति, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अमरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, संगठन मंत्री राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव विनय मांझी, पाण्डु प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, विश्रामपुर प्रखंड सचिव मुमताज़ अंसारी, पाटन कमिटी के संतोष कुमार सिंह आदि शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *