- बंद पड़ी खदानों में भी मत्स्यपालन की तलाशे संभावना
- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : संदीप कुमार मीना
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने राजस्व संबंधित बैठक सभी संबंधित विभागों और अंचल अधिकारियों के साथ बुधवार को की। उपायुक्त इसमें विभिन्न विभागों को प्राप्त राजस्व का लक्ष्य व उसके विरूद्ध प्राप्ति की समीक्षा की गयी।
इसमें मत्स्य विभाग को नंदिनी डैम में मत्स्य समितियों द्वारा किये जा रहे मत्स्य पालन की समीक्षा की गयी। साथ ही, जिला में बंद पड़ी खदानों में भी मत्स्यपालन की संभावना पर योजना बनाये जाने का निर्देश दिया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में सभी तालाबों की बंदोबस्ती कराये जाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि म्युटेशन के मामले लंबित ना रहें। बिना कारण के म्युटेशन के मामले लंबित रखे जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जो भी लंबित मामले हैं उसे निष्पादित करें। जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्र ससमय निर्गत किये जाएं। लोगों की ओर से आनेवाली शिकायतों का निष्पादन करे।
उपायुक्त द्वारा ऑनलाईन नामांतरण के मामलों, लैण्ड डिमार्केशन के मामले, दाखिल खारिज के मामले, सक्सेशन आदि मामलों की समीक्षा की। इसमें सक्सेशन म्युटेशन के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।
उपायुक्त द्वारा ई-रेवेन्यु कोर्ट अंतर्गत सभी पदाधिकारियेां को अपने-अपने कोर्ट में लंबित मामलों का निष्पादन कर उसकी इंट्री पोर्टल पर किये जाने का निर्देश दिया। कोर्ट में नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करें।
आपदा के मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आपदा के मामलों को जल्द निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। इसमें पानी में डूबने, आगलगी, सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सर्पदंश से मृत्यु आदि के मामलों की समीक्षा की गयी।
परिवहन विभाग को ज्यादातर सड़क दुर्घटना वाले स्पॉट को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा अवर निबंधन, परिवहन, खनन, नगर परिषद, नीलाम-पत्र, उत्पाद, खनन आदि की समीक्षा गयी।
उपायुक्त ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत ना आए। लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं। अपने-अपने अंचल क्षेत्र की जानकारी संबंधित अंचल अधिकारी अवश्य रखें ताकि संबंधित मामले निष्पादित किये जा सके।
आज की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक अनिल शर्मा, सभी अंचल अधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

