चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव : मोदी और आरएसएस के गढ़ में भाजपा को लगा झटका, देखें पूरा रिजल्‍ट

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र की विधान परिषद सीटों पर हुए चुनावों के नतीजों और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया है।

कर्नाटक में जहां एनडीए ने क्ललीन स्वीप किया, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अपनी स्थिति मजबूत की है। दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए यह चुनाव बड़ा झटका लेकर आया है।

इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और आरएसएस के गढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था।

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी हार

कर्नाटक की चार विधान परिषद सीटों पर एनडीए (भाजपा-जेडीएस) ने सभी चारों सीटों पर परचम लहराया। भाजपा ने तीन और उसकी सहयोगी जेडीएस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

जेडीएस के एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुत्तन्ना को हराकर यह सीट अपने नाम की। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए यह परिणाम एक बड़ा झटका है, क्योंकि सत्ता में होने के बावजूद पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा आगे

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों में से भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सपा ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने भाजपा उम्मीदवार को हराया।

सपा ने लखनऊ स्नातक, आगरा शिक्षक और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीटों पर भी जीत दर्ज कर आगामी 2027 विधानसभा चुनावों से पहले अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

जन सुराज का खाता खुला

बिहार की 8 सीटों के नतीजों में एनडीए ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की (भाजपा 3, जदयू 1):

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’ ने दरभंगा शिक्षक सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा को हराकर पहली बार विधान परिषद में अपना खाता खोला। पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के संजीव कुमार सिंह ने 1996 से जीतते आ रहे भाजपा के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को मात दी।

महाराष्ट्र : कांग्रेस को एक सीट

महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) 2 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्षी महा विकास अघाड़ी 3 सीटें जीत ली। नागपुरी सीट कांग्रेस ने जीत ली।

उत्तर प्रदेश के विजेता

मेरठ स्नातक से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल को मिली जीत।
आगरा स्नातक से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ ने दर्ज की जीत।
इलाहाबाद-झांसी स्नातक से सपा के डॉ. मान सिंह यादव रहे विजयी।
लखनऊ शिक्षक सीट से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने विजय प्राप्त की।

वाराणसी शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव को जीत हासिल हुई।
आगरा शिक्षक सीट से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत मिली।
मेरठ शिक्षक से भाजपा के श्रीचन्द शर्मा विजयी हुए।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो जीते।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते।
लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह ने दर्ज की जीत।
वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की।

बिहार के विजेता

कोसी स्नातक सीट से भाजप के डॉ. एनके यादव ने जीत हासिल की।
सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को जीत मिली।
पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव सिंह को विजय हासिल हुई।
तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत प्राप्त की।

दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज पार्टी के डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जीत मिली।
पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार ने विजय प्राप्त की।
तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी को जीत मिली।
दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार ने जीत हासिल की।

महाराष्ट्र के विजेता

पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा के कौस्तुभ गावडे ने जीत दर्ज की।
अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे की शिवसेना के किरण सरनाईक को विजय मिली।
छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर शरद पवार गुट के प्रतापसिंह पाटील ने जीत दर्ज की।
पुणे स्नातक सीट पर भी शरद पवार गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव को जीत प्राप्त हुई।
नागपुर स्नातक सीट कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है।

कर्नाटक के विजेता

जनता दल (सेक्युलर) के एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की।
भाजपा के शशील जी. नमोशी ने उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर कब्जा जमाया।
दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट से बीजेपी के केएम सुरेश ने जीत हासिल की।
पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के एसवी संकनूर ने विजय प्राप्त की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *