आदिवासी एकता महाजुटान रैली 30 अगस्त को रांची में

झारखंड
Spread the love

  • विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य विषय रहेगा परिसीमन

रांची। लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन और रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली होगी। इसकी तैयारियों एवं आगामी रणनीति को लेकर 2 अगस्‍त को बंधु तिर्की आवास में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और जनसंगठनों की बैठक हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) का मुख्य विषय ‘परिसीमन एवं आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व की रक्षा’ रहेगा। पूरे राज्य में इस विषय पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि आदिवासी समाज परिसीमन के संभावित प्रभावों से अवगत होकर अपने संवैधानिक एवं राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हो सके।

यह भी निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को आयोजित होने वाली “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” में झारखंड के सभी 24 जिलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज, पारंपरिक ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठन, छात्र-युवा, महिला संगठन, बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यह रैली आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक जनसमागम होगी।

रैली की तैयारी को लेकर 6 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक पूरे राज्‍य में राज्यव्यापी जनसंपर्क एवं जागरुकता दौरा आयोजित कि‍या जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 6 अगस्त को गढ़वा एवं पलामू से होगी। इसमें पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल होंगे।

इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में बैठकें, जनसंवाद, संगठन विस्तार और रैली के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह राज्यव्यापी दौरा 18 अगस्त तक पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में परिसीमन के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करते हुए रैली की रूपरेखा, जिला संयोजकों एवं जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि परिसीमन के विषय पर समाज के बीच तथ्यात्मक एवं संवैधानिक जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, दयामनी बारला, पूर्व मेयर रमा खलखो, शशि पन्ना, दीनबंधु बोइपोई, विनय उरांव, बिन्सय मुंडा, नीरज भोगता, विकास उरांव, सेल्सटीन कुजूर, रिंकू कच्छप, आर्सेन तिर्की, अनूप लकड़ा, सुनील मिंज, विकी धान, विजय भोगता, दिनेश सिंह, निश्चल सोय सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230