
उत्तर प्रदेश। बेटे की मृत्यु होने के बाद पिता ने उसे दफना दिया था। एक महीने बीत जाने के बाद उसे अपनी पत्नी की बात पर शक हुआ। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने इस मामले की जांच की। इसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया। यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव का है।
कृष्ण मुरारी गुप्ता और रुचि जिंदल की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। कृष्ण मुरारी गुप्ता मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। छोटा बेटा तीन साल का था।
एक दिन कृष्ण मुरारी अपने काम से बाहर थे। रुचि ने अपने पति को 28 जून को फोन कर बताया कि बेटे बच्चे की रोते-रोते तबीयत बिगड़ गई है। वह अचेत हो गया है। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी दिन बच्चे को पोलियो ड्राप भी पिलाई गई थी। इसलिए परिवार ने पोलियो की दवा या अचानक बीमारी को मौत का कारण मान लिया। मासूम के शव को दफना दिया।
लगभग एक महीने 27 जुलाई को बाद कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपनी पत्नी रुचि को फोन पर किसी से बातचीत करते हुए सुना। बातचीत के दौरान रुचि उस दिन घटी घटना का जिक्र कर रही थी। कह रही थी कि ‘उस दिन तो मैं फंस ही जाती, बाल-बाल बची’।
शक होने पर पति और जेठ (गोविंद गुप्ता) ने पुलिस व परिजनों की मदद से रुचि की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स निकलवाई। इससे रुचि और उसके प्रेमी के बीच लंबी बातचीत की पुष्टि हुई। दरअसल, शादी से पहले रुचि का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी वह प्रेमी से लगातार बातचीत करती थी।
घटना के दिन रुचि अपने प्रेमी से फोन पर लंबी बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसका 3 साल का मासूम बेटा माधव लगातार रोने लगा। बात करने में बाधा बनने और गुस्से में आकर रुचि ने अपने ही 3 साल के मासूम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पति व परिजनों की तहरीर पर थाना बलदेव में आरोपी महिला रुचि जिंदल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मजिस्ट्रेट की अनुमति से बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

