AIMIM की सहर शेख की बढ़ी मुश्किल, नगरसेविका पद खतरे में, जानें पूरा मामला

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे (मुंब्रा) से AIMIM की नगरसेविका सहर शेख की मुश्किलें बढ़ गई है। उनकी कुर्सी पर बड़ा संकट आ गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकता है।

सहर शेख अपने बयान “कैसा हराया” के कारण काफी चर्चा में आई थीं। अब उनके खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप लगे हैं। इसके बाद अब उनका पद रद्द होने की स्थिति बन गई है।

सहर शेख पर आरोप है कि उन्होंने गलत दस्तावेज देकर जाति प्रमाण पत्र हासिल किया

जांच में सामने आया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र के स्थानीय वर्ग (OBC) का प्रमाण पत्र बनवाया।

तहसीलदार की रिपोर्ट में कहा गया कि प्रमाण पत्र नियमों के खिलाफ जारी किया गया।

इसमें दस्तावेजों में हेरफेर की आशंका है। उनके पिता का जाति प्रमाण पत्र भी अवैध पाया गया।

अधिकारियों ने जाति प्रमाण पत्र रद्द करने की सिफारिश की।

सहर शेख और उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की बात कही।

अगर आरोप साबित होते हैं, तो  उनका नगरसेविका पद रद्द (डिसक्वालिफाई) किया जा सकता है।

सहर शेख के खिलाफ शिकायत सिद्दीकी फराह शबाब अहमद नाम के व्यक्ति ने की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सहर शेख ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव जीता है।

अब इस विवाद से उनकी राजनीतिक छवि और करियर दोनों पर असर पड़ सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *