पटना। हैरान कर देने वाली खबर बिहार से सामने आई है। सरकारी इंजीनियर के घर नोटों का पहाड़, महंगी गाड़ी और 60 लाख का सोना मिला है।
जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाईयों के बीच शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के एक साथ चार-चार ठिकानों पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पटना और जमुई से करीब 48 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये से अधिक के सोने के गहने, करोड़ों की जमीन और फ्लैट से जुड़े कागजात, महंगी गाड़ियां और कई संदिग्ध निवेश के दस्तावेज मिले हैं।
जांच में पता चला है कि गोपाल कुमार ने अपनी आय से करीब 2.61 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई की है।
गोपाल कुमार वर्तमान में ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा (जमुई) में कार्यपालक अभियंता हैं। वे वर्ष 2008 में सरकारी सेवा में आए थे और कई जिलों में तैनात रह चुके हैं।
जांच एजेंसी के अनुसार उनकी संपत्ति उनकी वैध कमाई से करीब 81.5 प्रतिशत अधिक पाए जाने के बाद इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
केस दर्ज करने के बाद कोर्ट से अनुमति लेकर शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गोपाल कुमार के पटना की मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित फ्लैट, कंकड़बाग स्थित पैतृक घर, जमुई के किराये के मकान, झाझा कार्यालय और पटना स्थित ससुराल समेत कई जगहों पर छापेमारी की।
ईओयू ने छापेमारी के दौरान इंजीनियर के पटना स्थित फ्लैट से 39.65 लाख रुपये नकद, 424 ग्राम सोना और करीब एक किलो चांदी के गहने बरामद किए।
इसके अलावा सगुना मोड़ के जेबी माल में दो दुकान, दानापुर में जमीन और निर्माणाधीन भवन, चार कमरों वाले फ्लैट में भारी नकद भुगतान से जुड़े कागजात भी बरामद हुए। कई जमीन खरीद समझौते भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पटना के अलावा इंजीनियर गोपाल कुमार के जमुई स्थित आवास से छापेमारी में आठ लाख लाख रुपये से अधिक नकद और एक हुंडई क्रेटा गाड़ी बरामद की गई।
जांच में यह गाड़ी किसी दूसरे व्यक्ति सुरेंद्र प्रसाद के नाम पर खरीदी गई बताया गया। जिसकी कीमत 19 लाख रुपये है। इसके अलावा तीन बैंक खातों में करीब 10 लाख रुपये जमा मिले हैं, जिन्हें फिलहाल फ्रीज किया गया है।
साथ ही यहां से जीवन बीमा की सात योजनाओं से जुड़े कागजात भी मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
घर से विभाग की कई सरकारी फाइलें भी मिली हैं, जिसकी जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग को दी जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

