बिहार के नए गवर्नर बने सैयद अता हसनैन, यहां ली शपथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे मौजूद

बिहार देश
Spread the love

पटना। शनिवार को बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली।

पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने नए राज्यपाल को शपथ दिलाई। 12 मार्च को ही नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे थे।

आज (14 मार्च 2026) शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि, नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण से पहले प्रशासनिक स्तर पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थी। समारोह को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर लोक भवन में सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई थीं।

नए राज्यपाल के पटना पहुंचने पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया था। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। बिहार सरकार की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आइए जानें सैयद अता हसनैन के बारे में…भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं और अपने लंबे सैन्य अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने करीब 40 सालों तक सेना में सेवा दी है और कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील इलाकों में काम किया।

जम्मू-कश्मीर में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है। 2012 से 2014 के बीच वे श्रीनगर स्थित 15 कोर यानी चिनार कोर के कमांडर रहे।

इस दौरान उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *