दूल्‍हा पक्ष की शर्त और पंचायत के फैसले से चर्चा में आ गई ये शादी

अन्य राज्य देश
Spread the love

हरियाणा। शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। बारात पहुंच चुकी थी। जयमाला का रस्‍म भी पूरी हो गई थी। इसके बाद दूल्‍हा पक्ष ने नई शर्त रख दी। इसके बाद इसमें पंचायत की इंट्री हुई। अब यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।

यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर इलाके के भांगरोला गांव का बताया जा रहा है। इस गांव में बारात पहुंची थी।

शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाला की रस्‍म पूरी हो चुकी थी। अचानक दूल्‍हे के परिवार ने नई शर्त रख दी।

दूल्‍हे के परिवार ने दहेज में क्रेटा की जगह फॉर्च्‍यूनर की मांग रखी। कहा कि मांग पूरी होने पर ही शादी होगी।

यह सुनकर दुल्हन के परिवार ने हंगामा किया। शादी रद्द कर दी और पंचायत बुला ली।

पंचायत ने दूल्‍हे पक्ष की मांग की आलोचना की। इस मामले में सार्वजनिक माफी मांगने का आदेश दिया।

पंचायत ने दुल्‍हन पक्ष को गायों के लिए 5 लाख रुपये और शादी के खर्चों के मुआवजे के तौर पर 73 लाख रुपये देने का आदेश दिया।

दूल्हे के परिवार के पास नकदी नहीं थी। इसलिए उनकी जमीन गिरवी रखने का फैसला किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK