TRAI ने उठाया मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा और राहत भरा कदम

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए सिर्फ ‘वॉइस और SMS’ वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर लाना अनिवार्य कर दिया है।

नए नियम के अनुसार यदि कोई टेलीकॉम कंपनी 30 दिन या उससे कम अवधि (जैसे 28 दिन) का कोई बंडल्ड डेटा प्लान ऑफर करती है, तो उसे उसी वैधता (Validity) का बिना डेटा वाला (Voice+SMS Only) सस्ता विकल्प भी देना होगा।

नॉन-डेटा पैक्स में इंटरनेट डेटा की लागत घटाकर उचित डिस्काउंट देना होगा, जिससे उपभोक्ता बिना जरूरत के डेटा का पैसा देने से बच सकेंगे। ऑपरेटरों को कम से कम एक ऐसा ‘Voice & SMS’ प्लान देना अनिवार्य होगा, जो हर महीने की एक ही तारीख को रिन्यू हो। (यदि किसी महीने में वह तारीख नहीं है, तो रिन्यूअल महीने के अंतिम दिन होगा)।

30 दिन से अधिक वैधता वाले डेटा-बंडल्ड प्लान्स की तर्ज पर भी ऑपरेटरों को मैचिंग वैलिडिटी वाले सिर्फ कॉलिंग/SMS विकल्प उपलब्ध कराने होंगे।

TRAI के संज्ञान में आया था कि कंपनियां केवल लंबी वैधता (जैसे 84 दिन या 365 दिन) के ही वॉइस और SMS पैक्स दे रही थीं, जिनकी एकमुश्त कीमत काफी अधिक थी।

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को कॉलिंग के साथ जबरन डेटा पैकेज भी खरीदना पड़ रहा था। नए नियमों से कम आय वाले परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार रिचार्ज चुनने की पूरी आजादी मिलेगी।

इंटरनेट का उपयोग नहीं या बहुत कम करते वाले ग्राहकों को ध्‍यान में रखकर नया नियम बनाया गया है। यह नया संशोधन भारत के राजपत्र में आधिकारिक प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर प्रभावी हो जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *