कांके में धूमधाम से मनाया गया भाई बहन के अटूट विश्वास और प्रेम का पर्व करमा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। भाई बहन के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतिक पर्व करमा कांके क्षेत्र धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गांव के अखरा को आकर्षक विद्युत और फूलों से सजाया गया, जहां बहनें उपवास रखकर हाथों में पूजा की थाली लेकर पारंपरिक परिधान में आयी। पूजा को लेकर करमा गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान होता रहा।

कांके क्षेत्र के बोडे़या, अरसंडे, कांके रोड भिट्ठा, कोंगे, जयपुर, सुकुरहुट्टू, नगड़ी, चामा, बुकरु, सुतियाम्बे, मदनपुर, हुसीर, रोल, एकम्बा, मुरुम, कुम्हरिया आदि गांवों के अखरा में देर रात परंपरा संस्कृति के अनुसार पहान के द्वारा रंगुवा मुर्गे की बलि देकर पूजा पाठ और गांव मौजा की सुख समृद्धि की कामना की गई।

मुख्य अतिथि केंद्रीय सरना समिति, रांची के अध्यक्ष फुलचंद तिर्की व महिला अध्यक्ष एंजेल लकड़ा ने कहा कि करम पर्व आदिवासी परंपरा संस्कृति का अभिन्न अंग है। भाई-बहन के प्रेम और फसलों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से करमा और धरमा नाम के दो भाइयों को करम और धरम का प्रतिक मान कर पूजा जाता है।

बोडे़या गांव के अखरा में मुंडा राजा आसमानी टोप्पो, जटया उरांव, रामदास उरांव ने व्रतियों व अखरा में उपस्थित ग्रामीणों को करमा-धरमा दोनों भाइयों की कहानी सुनाई।

वहीं, कांके रोड कोंगे जयपुर गांव के अखरा में करम पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश पहान, सचिव सुधिर मुंडा, निर्मल पहान, विशाल कच्छप, छोटू गाड़ी, रोशन कच्छप, रंजीत पहान, राहुल गाड़ी, राज मुंडा सहित अन्य लोगों की सक्रिय भुमिका रही।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *