हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, तोड़ा एमएस धोनी का विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशियाई खेल 2026 में टीम को स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने इतिहास रच दिया है। उसने भारतीय पुरुष टीम के कप्‍तान एमएस धौनी का विश्‍व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हरमनप्रीत ने एशिया कप (2012, 2016, 2022, 2026), महिला टी-20 चैलेंज (2019, 2022), महिला प्रीमियर लीग – WPL (2023, 2025) और एशियन गेम्स (2023, 2026) में भारत और अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

हरमनप्रीत ने 11 दिनों में दो बड़े खिताब हासिल किए। भारतीय टीम ने इस महीने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर स्वर्ण जीता, जबकि इससे ठीक पहले एशिया कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2016 एशिया कप जिताया था, जबकि अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया और 2 बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब दिलाया।

धोनी के नाम बतौर कप्तान 9 टी-20 फाइनल जीतने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे अब हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम कर लिया है। वह टी-20 क्रिकेट इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 10 फाइनल खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला वर्ग में) बन गई हैं।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा T20 फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीफाइनल जीते (कप्तान के रूप में)मुख्य टूर्नामेंट/ट्रॉफियां
हरमनप्रीत कौर10एशिया कप (4), एशियन गेम्स (2), WPL (2), महिला T20 चैलेंज (2)
एम. एस. धोनी9T20 वर्ल्ड कप (2007), एशिया कप (2016), IPL (5), चैम्पियंस लीग T20 (2)
रोहित शर्मा8T20 वर्ल्ड कप (2024), IPL (5), निदाहास ट्रॉफी (2018), चैम्पियंस लीग (2013)
मेग लैनिंग7T20 वर्ल्ड कप (4), राष्ट्रमंडल खेल (2022), त्रि-स्तरीय सीरीज (2)

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *