जून में होगा राज्य कर्मियों का महाजुटान

झारखंड
Spread the love

  • सरकार से घोषणा पत्र लागू एवं सेवानिवृत्ति उम्र 62 साल करने की मांग

रांची। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एंप्लॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) की प्रांतीय समिति की बैठक आईटीआई हेहल, रांची में प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें वर्तमान सरकार के घोषणा पत्र में शामिल संकल्पों और संगठन द्वारा आहूत पांच चरणों के आंदोलनों के समीक्षा की गई।

संकल्‍पों में अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देना, राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को 62 वर्ष करना एवं केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिया शामिल है।

झारोटेफ के चरणबद्ध आंदोलन के दो चरण पूर्ण हो चुके हैं। इसमें महाहस्ताक्षर अभियान में लगभग 50 हजार कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर राज्य सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है। दूसरे चरण में राज्य के सभी प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

आंदोलन के अगले चरण में जिला एवं राज्य स्तर पर आहूत कर्मचारी शक्ति समागम एवं कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन कार्यक्रमों की रणनीति पर जिलावार गहन चर्चा की गई।

बैठक के प्रथम सत्र में झारखंड के अलग-अलग सेवा संघों द्वारा पेंशन आन्दोलन में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए संघीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद संगठन की मांगों पर और इसमें सभी संघों के प्रतिनिधियों की क्या भूमिका होगी, इसपर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित संघीय प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि महासंघ द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग और समर्थन रहेगा।

राज्य के विभिन्न सेवा संघों के प्रतिनिधियों के रूप में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, पशु चिकित्सा सेवा संघ के महामंत्री डॉ शिवानंद काशी, अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के महासचिव महेश कुमार सिंह, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से जसीम अख्तर, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव गंगा प्रसाद यादव, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के महासचिव  बलजीत कुमार सिंह, अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) से पंकज कुमार, झारखंड राज्य जन सेवक संघ के महासचिव लोकेश कुमार, झारखंड राज्य और वन सेवा संघ के महामंत्री मनोरंजन कुमार, झारखंड +2 शिक्षक संघ से सुनील कुमार, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ से अमित कुमार महतो, आजीविका कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सेवानिवृत कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर महतो के द्वारा झारोटेफ के कार्यों में हर संभव सहयोग की बात कही।

बैठक का समापन प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल कुमार तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। यह जानकारी झारोटेफ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK