रोटी बैंक यूथ क्लब का स्थापना दिवस समारोह 22 अगस्‍त को, राज्यपाल को आमंत्रण

झारखंड
Spread the love

धनबाद। रोटी बैंक यूथ क्लब 22 अगस्त, 2026 को अपना 9वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

इसी क्रम में रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, श्रीमती महुआ दत्ता, रवि सिंह एवं श्रीमती सरिता सिंह ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। उन्हें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने रोटी बैंक यूथ क्लब के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। आश्वासन दिया कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो वे क्लब के 9वें स्थापना दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

क्लब के नीलकमल खवास ने बताया कि रोटी बैंक यूथ क्लब पिछले नौ वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता, भोजन वितरण एवं विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग तक सेवा पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। स्थापना दिवस समारोह में क्लब की सामाजिक यात्रा, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230