मूसलाधार बारिश से फसलों को हुए नुकसान से मिलेगी राहत

झारखंड कृषि
Spread the love

रांची। रांची जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा उपायुक्‍त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। अपर समाहर्ता व संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज रांची जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला दंडाधिकारी ने अपर समाहर्ता रांची को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक राहत का कार्य समय पर शुरू किए जा सकें।

मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिले के सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अंचल क्षेत्र में बारिश के कारण हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण करें।

साथ ही, जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिले में फसलों को हो रहे नुकसान का व्यापक आंकलन करें। क्षतिग्रस्त फसल क्षेत्रफल, प्रभावित किसानों की संख्या एवं अनुमानित नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *