
रांची। बिजली विभाग के तेज तर्रार एग्जिक्यूटिव इंजीनियर की पहल पर कांके रोड पर गांधीनगर सीसीएल कॉलोनी से सटे श्यामनगर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
दरअसल, फोर व्हीलर की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था। हादसे में पास में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए थे। कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति तो बंद कर दी थी, पर सड़क पर गिरा पोल जस का तस पड़ा हुआ था।
शुक्रवार को श्यामनगर में एक फोर व्हीलर लाइन के पोल से टकरा गया था। टक्कर तेज होने से सीमेंट का पोल टूट गया था। घटना से हलचल मच गई थी। सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई थी।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस दौरान पास के घरों में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए थे। स्थानीय लोगों ने एसडीओ को सूचना देने के लिए फोन लगाया।
फूल रिंग के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है कि एसडीओ ने फोन नहीं उठाया। विभागीय उनका फोन कभी उठता ही नहीं।
तब जाकर एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को फोन कर लोगों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया विद्युत पोल लगा कर लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी। जल्द क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होगी। उन्होंने जैसा कहा, वैसा किया भी। श्यामनगर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
इधर आज सुबह से कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से बिजली आ रही है, जा रही है। उम्मीद है कि यह समस्या भी जल्द ठीक हों जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

