रांची। बड़ी खबर आई है, रांची के एचईसी बाईपास रोड में बुधवार (16 सितंबर 2026) को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।
अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने अरगोड़ा अंचल अधिकारी को मुक्का मार दिया।
इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। बता दें कि बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का बुधवार को दूसरा दिन था। जिला प्रशासन की टीम सुबह करीब 10 बजे कार्रवाई के लिए पहुंची।
मौके पर अरगोड़ा सीओ, न्यायिक दंडाधिकारी, जगन्नाथपुर थाना और नगड़ी थाना की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
बस्तीवासियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। अचानक घर तोड़े जाने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बस्ती में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं। घर टूटने के बाद वे कहां जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

