- चार निजी विद्यालयों के विद्यार्थी थे सवार, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था को लेकर बुधवार को गंभीर मामला सामने आया। एक टेम्पू में करीब 26 स्कूली बच्चों को एक साथ विद्यालय ले जाते हुए देखा गया। वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों के सवार होने की स्थिति से उनकी सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
टेम्पू चालक के अनुसार वाहन में सवार बच्चे विशुनपुरा में संचालित बाल शिक्षा निकेतन, बाल विकास विद्यालय,सरस्वती ज्ञान मंदिर,विद्या भारती स्कूल के विद्यार्थी थे। चालक ने बताया कि एक ही टेम्पू से चार अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों को विद्यालय पहुंचाया जा रहा था।
जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कहा कि यदि इस तरह का मामला सामने आया है, तो इसकी जांच करायी जायेगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जांच में यदि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर विद्यालय ले जाने की जांच के बाद नियमानुसार सख्त से सख्त कदम उठाया जायेगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा ने कहा कि यदि इस तरह का मामला सही पाया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन समिति की होगी। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
संबंधित विद्यालयों की शीघ्र जांच करायी जायेगी और मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाये जाने पर विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जायेगी।
इस संबंध में प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि यदि सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों को टेम्पू में बैठाकर विद्यालय लाया जा रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी। जांच में मामला सही पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

