आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए कुडू प्रखंड मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक सघन छापामारी अभियान बुधवार को चलाया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर और विश्वनाथ गगराई ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान काफी मात्रा में एक्सपायरी पेय पदार्थ, मसाले, बिस्कीट और सॉस मिले।
जांच दल ने कुडू बस स्टैंड स्थित विभिन्न थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, मिष्ठान भंडार, ठेला खुमचा संचालकों, फल विक्रेताओं इत्यादि का निरीक्षण किया। दस्तावेजों की जांच की।
जांच के क्रम में मेसर्स कलाम स्टोर में काफी मात्रा में एक्सपायरी पेय पदार्थ, मसाले, बिस्कीट, सॉस इत्यादि पाये गये। उपरोक्त खाद्य पदार्थों को नष्ट करते हुए संचालक पर 5000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। प्रतिष्ठान का लाईसेंस लेने के लिए नोटिस निर्गत किया गया।
मेसर्स योगेन्द्र किराना दुकान में कुछ मात्रा में एक्सपायर सत्तू पाये गये, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उक्त प्रतिष्ठान से रजनीगंधा पान मसाला फैशन और आटी नं0-1 ब्लैक ब्रांड का मसाला फैशनर का वैज्ञानिक नमूना संग्रह किया गया।
कुडू मेन रोड, मेसर्स रांची स्वीट्स में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब पायी गयी। उक्त खाद्य प्रतिष्ठान संचालक पर 5000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। सुधार के निर्देश जारी किये गये।
मेसर्स सागर स्वीट्स में बासी लड्डू पाये गये, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उपरोक्त सारे खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोरतम कार्यवाही करने की बात कही गयी।
इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड स्थित विभिन्न ठेला खुमचा इत्यादि की जांच की गयी, कुछ ठेलों में बिक रहे सामानों में अखाद्य रंगों की पुष्टि हुई। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
ऐसे सारे ठेला संचालकों को एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित रंगों का प्रयोग करने, हेड कवर, एप्रेन इत्यादि अनिवार्य रूप से पहन कर काम करने और केवल शुद्ध व सुरक्षित सामान बेचने एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने का हिदायत दी गयी। सभी फल विक्रेताओं को 15 दिनों के अंदर फूड लाईसेंस लेने के लिए नोटिस निर्गत किया गया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

