विजयादशमी पर श्री माहेश्वरी सभा ने कि‍या सामूहिक शस्त्र पूजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। विजयादशमी पर पहली बार किसी सामाजिक संस्था ने सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। रांची माहेश्वरी सभा और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति (सेवा सदन पथ) के संचालन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आयोजकों ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमें अपने पूर्वजों से समृद्ध धार्मिक परंपराओं की विरासत प्राप्त हुई है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में रामायण का नवाह्न पारायण पाठ और प्रतिदिन रामायण की आरती का आयोजन और विजयादशमी के दिन सपरिवार शस्त्रों की पूजा हमारी इस धरोहर का हिस्सा रहा है।

हालांकि आधुनिकता के प्रवाह में यह परंपरा कहीं पीछे छूट गई थी। इस वर्ष श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के सहयोग से विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की इस पवित्र परंपरा को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।

सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस आयोजन में रांची के अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को भी निमंत्रित किया गया। समाज के सभी वर्गों से लगभग 400 पुरुष और महिलाएं इस सामूहिक शस्त्र पूजन में सम्मिलित हुए।

शस्त्र पूजन का शुभारंभ आठ विद्वान पंडितों द्वारा गणेश वंदना, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया गया। इस पवित्र समारोह में माहेश्वरी सभा के पदधारियों के साथ रांची के कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

इनमें जुगल किशोर मारू, महावीर प्रसाद सोमानी, पवन कुमार मंत्री, राजकुमार मारू, शिव शंकर साबू, अशोक साबू, मुकेश काबरा, बसंत लाखोटिया, सी.पी. सिंह (विधायक), बसंत मित्तल, मनोज चौधरी, रमेश चंद्र शर्मा, चंद्रकांत रायपत, चंद्रप्रकाश बांगला, धीरज बंका, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, रमाशंकर बगड़िया, अशोक मंगल, माहेश्वरी महिला अध्यक्ष श्रीमती भारती चितलांगिया एवं उनकी टीम, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री एवं उनकी टीम एवं अन्य सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *