झारखंड चैंबर चुनाव में परेश गट्टानी गुट ने मारी बाजी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • अध्‍यक्ष पद के दावेदार रहे चौथे नंबर पर
  • आदित्‍य मल्‍होत्रा को मिले सर्वाधिक वोट
  • सबसे कम वोट मिले रामचंद्र तिवारी को

रांची। झारखंड चैंबर की नई कार्यकारिणी के लिए गुरुनानक स्कूल के वातानुकूलित सभागार में 22 सितंबर को वोट डाले गए। इंटरनेट सेवा बंद रहने के कारण चुनाव की प्रक्रिया सुबह 2 घंटे लेट से शुरू हुई। देर शाम परिणाम की घोषणा भी कर दी गई। इसमें सबसे अधिक वोट आदित्‍य मल्‍होत्रा को मिले।

चुनाव पदाधिकारियों ने वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया था। दो घंटे देर होने के कारण इसे बढ़ाकर शाम 7 बजे तक किया गया था। वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। प्रत्‍याशी अंतिम समय तक वोटरों को अपने पक्ष में करने में लगे थे।

चुनाव परिणाम के मुताबिक आदित्‍य मल्‍होत्रा को सबसे अधिक 1760 वोट मिले। सबसे कम 400 वोट रामचंद्र तिवारी को मिले। अध्‍यक्ष पद के दावेदार परेश गट्टानी वोट पाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे। उन्‍हें 1621 वोट मिले।

चुनाव जीतने वालों में आदित्‍य मल्‍होत्रा, ज्‍योति कुमारी, नवजोत अलंग (रुबल), परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, राहुल साबू, रोहित अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, शैलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, साहित्‍य पवन, विमल कुमार फोगला, आस्‍था किरण, सुनील कुमार सरावगी, संजय अखौरी, नवीन कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj