रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संकाय के अवकाशप्राप्त डीन डॉ एके श्रीवास्तव को सात-सदस्यीय बीएयू पशुपतिनाथ टेंपल मैनेजमेंट कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ श्रीवास्तव ने शिक्षक और वैज्ञानिक के रूप में बीएयू में 38 वर्षों तक कार्य किया। 20 वर्ष यूनिवर्सिटी प्रोफेसर और लंबे समय तक पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष रहे।
उन्होंने दो वर्ष जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में भी कार्य किया। अरसंडे, कांके निवासी डॉ श्रीवास्तव कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच की झारखंड राज्य कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।
बीएयू परिसर में स्थित 6-7 दशक प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर की प्रबंधन समिति में सचिव के रूप में पंकज वत्सल और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ आशीष कुमार चक्रवर्ती, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार पांडेय एंव डॉ शैलेंद्र कुमार रजक शामिल हैं। पशु चिकित्सा संकाय के सहायक नियंत्रक कमेटी के पदेन कोषाध्यक्ष हैं।
बीएयू के पशु चिकित्सा संकाय के वर्तमान डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ रबीन्द्र भक्त ने इस्तीफा दे दिया था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

