94 साल की महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, आई भारत, उनकी अंतिम इच्‍छा बनी चर्चा का विषय

अन्य राज्य देश
Spread the love

आंध्र प्रदेश। भारत से काफी लोग अमेरिका जाना चाहते हैं। वहां की नागरिकता लेना चाहती है। हालांकि 94 साल की महिला ने अमेरिका की नागरिकता छोड़ दी है। वह भारत आ गई। यहां आकर उन्‍होंने अपनी अंतिम इच्‍छा बताई। अब ये पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

94 वर्षीय कोंड्रागुंटा महालक्ष्मम्मा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के बापटला जिला के चिंतागुम्पला गांव की रहने वाली हैं। पति के निधन के बाद वह अपने बेटे के पास अमेरिका चली गई थीं। उनका बेटा वहां कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में कार्यरत था।

वर्ष 2000 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ग्रहण कर ली। लगभग 18 वर्ष तक अमेरिका में रहीं। वर्ष 2018 में वह वापस अपने पैतृक गांव लौट आईं। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी नागरिकता छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। अब भारतीय नागरिकता बहाल कराने के लिए आवेदन किया है।

हाल ही में उन्होंने जिला कलेक्टर से मिलकर अनुरोध किया कि उनकी नागरिकता की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए। उनका कहना है कि उनकी अंतिम इच्छा है कि “मैं भारतीय के रूप में ही मरना चाहती हूं। मेरी आखिरी सांस और मेरा अंतिम संस्कार मेरी मातृभूमि भारत में हो।”

रिपोर्टों के अनुसार, महालक्ष्मम्मा ने भारतीय नागरिकता प्रक्रिया के तहत भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली है। जिला प्रशासन ने उनका आवेदन नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए भारत का गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संबंधी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

महालक्ष्मम्मा ने अधिकारियों से कहा कि उनकी केवल एक ही इच्छा है कि वे अपने जीवन के अंतिम दिन भारत में बिताएं। उनका अंतिम संस्कार भी अपने पैतृक गांव की मिट्टी में हो। यही कारण है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता छोड़ने का निर्णय लिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *