कांडी में मोहर्रम शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कर्बला में ताजिया के पहलाम के साथ त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सुबह में विभिन्न स्थानों से ताजिया व आलम का मिलनी सम्पन्न हुआ। संध्या को विभिन्न कर्बला में ताजिया का पहलाम सम्पन्न हुआ, जिसमें कांडी, सड़की, ढबरिया, पतीला, जमुआ, सोनपुरा, भुड़वा, अधौरा, सेतो, लमारी खुर्द सहित अन्य स्थानों पर पहलाम सम्पन्न हुआ।

शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस पूरे थाना क्षेत्र में मुस्तैद दिखी। उधर ताजिया के पहलाम के पूर्व जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में इस्लामिया मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में एक खेल कूद का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम व मुखिया विजय राम थे।

इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से चलकर आये खिलाड़ी फरीद अंसारी व अमित ने कई हैरतअंगेज खेल दिखाकर सबको अचंभित कर दिया। अधौरा गांव के इस्लामिया मोहर्रम कमेटी के युवा इसराइल अंसारी के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों ने भी कई हैरतअंगेज खेल दिखाये। सलीम ने जीभ में सुई चुभोकर धागा के सहारे ईंट उठाकर दिखाया। अपने शरीर मे दर्जनों निडिल चुभो कर दिखाया। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों को इनाम देकर व ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

मौके पर सदर यूसुफ अंसारी, खुर्शीद खलीफा, इमामुद्दीन खान, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, अरुण राम, उप मुखिया दिलीप राम, शाहिद खलीफा, कृष्णा बारी, रुस्तम खलीफा, सड़की सदर बाबू खान, जुब्रील खान, पाले खान, नशीम कौवाल सिकरेटरी नुरुल हक, अमजद हुसैन, आलम खलीफा, नसीम खान, नशारु  खान, कलाम अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *