मौसम अलर्ट : इन राज्‍यों में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, यहां हीटवेव जारी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। अगले एक सप्ताह के दौरान देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ राज्‍य में अगले तीन दिनों तक हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

बारिश के साथ आंधी-तूफान

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 1 और 2 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव

27 से 28 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। 27 जून को कुछ स्थानों पर गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवाओं का दौर जारी

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 27 जून से 2 जुलाई तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

यहां मॉनसून सक्रिय रहेगा

कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में मानसून सक्रिय रहेगा। कोंकण-गोवा में 27-28 जून और 1-2 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

बारिश जारी रहने के संकेत

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी अगले सप्ताह तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। 29 और 30 जून को केरल में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

आंधी का अलर्ट जारी

कई राज्यों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) चल सकती है।

यहां सबसे ज्यादा असर

27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सप्ताहभर व्यापक वर्षा का अनुमान है।

बिहार में 27 से 30 जून के बीच कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और 28 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

झारखंड और ओडिशा में भी 28 जून से 2 जुलाई तक व्यापक बारिश और कई स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

तापमान का पूर्वानुमान

महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 29 जून तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मध्य भारत में भी 27 से 29 जून के बीच तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट आने की संभावना है।

लोगों के लिए सलाह

भारी बारिश वाले क्षेत्रों में नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। हीटवेव प्रभावित क्षेत्रों में दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230