जायन्ट्स ग्रुप 23 मार्च को करेगा मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा 23 मार्च, 2025 को सेंटेवीटा अस्पताल, रांची के सहयोग से मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। इसे लेकर जायंट्स ग्रुप के सदस्‍यों की स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कैंप के सुचारू रूप से संचालन पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही, सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

इस मेगा मेडिकल कैंप में रांची के डॉ आरएस दास के नेतृत्व में मनोरोग, हड्डी रोग, गला, नाक कान रोग, स्त्री रोग, बच्चों के रोग, किडनी रोग, शुगर, आंख, चर्म रोग, हृदय रोग इत्यादि के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी एवं एमपी केशरी, फ़ेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी),फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, आन्तरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, डॉ वीरेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, अशोक गुप्ता, संतोष कुमार मेहता, मनोज केशरी (सन रेडियो), विनोद गुप्ता, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, विजय केशरी (विजय जनरल), अजय केशरी, उमेश कुमार केशरी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK