Jharkhand में कोरोना के मिले 151 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 5 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 151 नये मरीज मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 15 हजार 840 पॉजिटिव केस और 1,422 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 13 हजार 380 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 255 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 47, बोकारो से 14, देवघर से 2, धनबाद से 17, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3, गुमला से 4, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 2, खूंटी से 3, कोडरमा से 5, लातेहार से 9, लोहरदगा से 1, पलामू से 16, रामगढ़ से 2, सरायकेला से 3, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 4 मिले।

2 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 5 जनवरी को 2 मरीजों की मौत हो गई। हजारीबाग के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 1038 हो गई।