बीसीसीएल की तेतुलमारी कोलियरी में मिलन सह अभिनंदन समारोह

झारखंड
Spread the love

  • मजदूर दूसरों के सपनों को पूरा करने के लिए अपना पसीना बहाता है : रणविजय सिंह

धनबाद। बिहार जनता खान मजदूर संघ के बैनर तले बीसीसीएल की तेतुलमारी कोलियरी में मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसका सतेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह थे।

सिंह का स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालेसर पाठक और मंच संचालन कर रहे सुदर्शन चौहान सहित सैकड़ों लोगों ने 101 केजी का माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्‍हें अंगवस्त्र एवं तलवार सौंपा गया।

मौके पर सिंह ने कहा कि मजदूर हमेशा देश और प्रदेश को रोशनी देने का काम करता है। अगर मजदूरों के साथ खिलवाड़ हो तो बिहार जनता खान मज़दूर संघ उनकी लड़ाई लड़ेगा। उन्‍होंने कुछ दिन पहले संघ में शामिल हुए सत्येंद्र सिंह और उनके सभी साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।

मौके पर छोटू सिंह, रमेश सिंह, रवि सिंह, महेश कुमार, पवन प्रसाद, पंचू सिंह, महेश सिंह, पुरुष और महिला उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।