Jharkhand Weather : कल से बारिश और वज्रपात, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 19 मई से मौसम बदल जाएगा। राज्‍य के कई जिलों में लगातार लू चलेगी। बारिश और वज्रपात हो सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 18 मई, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

19-20 मई को यहां बारिश

राज्‍य के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 19-20 मई को गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

21 से 24 मई तक भी बारिश

केंद्र के अनुसार 21 और 22 मई को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसी तरह, 23 और 24 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां 19 मई को लू

राज्‍य में 19 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

20 मई को यहां लू

गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह जिलों में 20 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

यहां आंधी और वज्रपात

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 19 और 20 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

राज्‍य में 21 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8