झरिया प्रखंड में चला एफओबी का कोरोना जागरुकता रथ

झारखंड
Spread the love

धनबाद। आपने अभियान के तहत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, धनबाद का जागरुकता रथ जिले के झरिया प्रखंड पहुंचा। यहां के लोगों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव, टीका लगवाने एवं पीएम गरीब कल्याण योजना की बढ़ी अवधि के बारे में जानकारी दी। मुख्य रूप से झरिया चौक, पेट्रोल पंप भागा, सुदामडीह रेल फाटक, एवं स्टेशन रोड में जागरुकता अभियान चलाया गया।

जागरुकता रथ से कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण और 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के बूस्टर डोज संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। हर घर दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के बारे में भी बताया जा रहा है।

26 जनवरी से चलने वाला यह कोरोना जागरुकता रथ 4 फरवरी, 2022 तक धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिलों के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, गांवों, साप्ताहिक बाजारों, स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर लोगों को टीका लगाने, ओमिक्रोन से बचाव, बुजुर्गों एवं युवा किशोरों हेतु एहतियाती डोज, आदि के बारे में जागरूक करेगा।