सीसीएल सीएमडी से मिले आरकेएमयू के पदधारी, रखीं ये मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सीसीएल के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष व सचिव सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से मिले। सीसीएल परिवार के रूप में जुड़ने पर उनका अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी।

सिंह ने यूनियन की ओर से उद्योग एंव श्रमिक हित में आवश्यक सहयोग करने का भरोसा दिया। डालटेनगंज में एक अस्पताल को इंपैनल लिस्ट में रखने की मांग की। कहा कि इससे रजहरा कोलियरी के श्रमिकों को इलाज की समुचित सुविधा मिल सकेगी।

मुलकात में एनके से सुनील कुमार सिंह, राघव चौबे, तिला महतो, महेन्द्र यादव, देवपाल मुणडा, मुबारक खां, हलिम खां, रजहरा से कामख्या पांडे, बीएंडके से गजेंद्र सिंह, सुशील कुमार सिंह, चरही से बिनोद सिंह, अमरजीत सिंह, अरगड्डा से जन्मजय सिंह, नयासराय सै अजय कुमार, बरका सयाल से देवेंद्र सिंह, रजरप्पा से प्रदीप कुमार, बालेश्वर शर्मा, चंदन बघेल, कथारा से गणेश राम सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रमिक उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाैग्राम, x सहित अन्यर सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।