पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड पुलिस ने मवेशी तस्‍करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 5 पशु तस्‍करों को गिरफ्तार भी किया है। उनके चंगुल से 16 मवेशियों को छुड़ाया है। उन्‍हें धनबाद ले जाया जा रहा था।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बगोदर थाना पुलिस ने औरा से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशी लदे तीन पिकअप वैन को जब्त किया।

गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह यह कार्रवाई की गई। जब्‍त पिकअप वैन में तस्करी के लिए करीब 16 मवेशियों को धनबाद ले जाया जा रहा था। वहां से सभी मवेशियों को दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8