अब लातेहार उपायुक्‍त गरिमा सिंह नाम पर बनाया गया फर्जी अकाउंट

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। आइएएस अधिकारियों के नाम से साइबर अपराधी फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। रांची उपायुक्त के बाद लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह के नाम से भी व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इससे मैसेज कर पैसे की मांग की जा रही है।

साइबर अपराधियों द्वारा राज्य के आइएएस अधिकारियों के नाम से व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नाम से व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। इसके बाद साइबर अपराधियों ने लातेहार उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह के नाम से भी फर्जी अकाउंट बनाया है।

साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग की जा रही है।

रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन नहीं करें। तुरंत रिपोर्ट करें।

जिला प्रशासन द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8