पतंजलि योगपीठ और भाजपा हरमू मंडल ने लगाया योग शिविर, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। पतंजलि योगपीठ और भाजपा हरमू मंडल के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन 21 जून को किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपाई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद समीर उरांव, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, पतंजलि योगपीठ के झारखंड प्रभारी करम कोइरी, रांची के योग प्रभारी वीरेंद्र कुमार, पतंजलि योग के झारखंड संयोजक दीनदयाल बरनवाल, जिला अध्यक्ष केके गुप्ता, हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव समेत हजारों लोग ने भाग लिया।

पतंजलि योगपीठ द्वारा यह पांचवा वर्ष है। पतंजलि द्वारा लगातार 365 दिन योग के माध्यम से हजारों लोगों को रोग मुक्त किया जा रहा है। सवेरे 6 बजे से रांची के विभिन्न पार्क और मैदानों में नि:शुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है।  इसमें रांचीवासी नि:शुल्क लाभ ले रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातनी योग को देश ही नहीं पूरे विश्व में स्थान दिलाया है। विश्व कुटुंबकम के तहत पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में स्थापित किया है। इससे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों लोग निरोगी बन रहे हैं।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि झारखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता लगातार लगे हुए हैं पतंजलि योग के मुख्य संजोजक दीनदयाल बरनवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने देश एवं विश्व में लोगों को रोग मुक्त करने का बीड़ा उठाया है इससे करोड़ों लोग स्वास्थ्य का लाभ ले रहे हैं।

पतंजलि योगपीठ के झारखंड प्रभारी कर्म कोइरी ने कहा कि एलोपैथिक की दवाइयां से छुटकारा पाने के लिए योग नित्य प्रतिदिन करें। धन्यवाद हरमू मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने किया। मंच संचालन कार्यक्रम के प्रभारी एवं पतंजलि के मुख्य संरक्षक दीनदयाल बरनवाल ने किया।

इस कार्यक्रम में रतन गुप्ता, अर्चना गुप्ता, संगीता बरनवाल, प्रकाश वर्मा, सुबोध कुमार, शशि शेखर सिंह, मधु लता, विनोद अग्रवाल, शिवानंद गुप्ता, बॉबी कुमार, उमा देवी, कुमुद वर्मा, अनिल सिंह ने सहयोग किया।