एमबी डीएवी स्‍कूल में मनाया गया पराक्रम दि‍वस

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • विद्यार्थियों के हृदय में देशभक्ति की भावना के बीज बोना भी आवश्यक : प्राचार्य

लोहरदगा। एमबी डीएवी स्‍कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती और पराक्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जीपी झा ने कहा कि भारतीय इतिहास में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए भारत के सच्चे सपूत नेताजी द्वारा किए गए बलिदान को देश की आने वाली पीढ़ियां सदा याद रखेंगी।

इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा नेताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। धर्म शिक्षक जे मेहर ने हवन कार्यक्रम संपन्न कराया। इसमें समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। संगीत शिक्षक श्रवण पाठक और एएन झा द्वारा भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।  एक के रॉय और खुशबू कुमारी ने भाषण प्रस्तुत किया।

मौके पर प्राचार्य ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन की कुछ महत्वपूर्ण और प्रेरणात्मक बातों पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि हमें नेताजी समेत समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हृदय में सम्मान रखते हुए निर्धारित शिक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के हृदय में  देशभक्ति के बीज भी बोना है। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।