अब इतिहासकार इरफान हबीब का काशी और मथुरा को लेकर आया बयान, जानें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। काशी और मथुरा को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। हिंदू पक्ष इसे लेकर कोर्ट में गया हुआ है। मुस्लिम पक्ष भी अपना पक्ष रख रहा है। इस बीच कई मुस्लिमों का बयान इसपर आ चुका है।

ताजा मामला इतिहासकार इरफ़ान हबीब का है। वह मानते हैं कि औरंगज़ेब ने काशी और मथुरा में हिंदू मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर गलत किया था।

इतिहासकार ने कहा कि यह साबित करने के लिए किसी सर्वेक्षण या अदालत के आदेश की आवश्यकता नहीं है कि वाराणसी और मथुरा में मंदिर तोड़े गए थे, क्योंकि इतिहास की किताबों में पहले ही इसका उल्लेख किया गया है।

इरफान हबीब ने कहा, ‘अगर औरंगज़ेब को मस्जिद बनानी होती तो वह इसे कहीं भी बना सकता था। मंदिर को तोड़कर इसे बनाने की क्या ज़रूरत थी?’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।