बिहार विधानसभा चुनाव के भी आ गए नतीजे, जानें किसे कितनी मिलेगी सीटें

बिहार देश
Spread the love

पटना। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। इसके बाद बिहार में विधानसभा का चुनाव होगा। शिड्यूल के अनुसार चुनाव अक्‍टूबर, 2025 में होनी है। विधानसभा चुनाव में भी दोनों गठबंधन बरकरार रहने पर चुनाव के नतीजों को लेकर भविष्‍यवाणी सामने आई है।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। पिछले चुनाव में यहां एनडीए को बंपर जीत मिली थी। हालांकि पिछली बार विपक्षी दल एक होकर नहीं लड़े थे। इस बार विपक्ष भी एक होकर मैदान में हैं।

जानकारों का कहना है कि लोकसभा में बिहार से इस बार भी चौंकने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं। बिहार में इस बार भाजपा-जेडीयू-चिराग का गठबंधन है। पिछली बार चिराग एनडीए के हिस्सा नहीं थे।

इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भी भविष्‍यवाणी की गई है। यहां विधानसभा की 243 सीटें हैं। बिहार के दोनों गठबंधन के विधानसभा चुनाव में बरकरार रहने पर एनडीए को बंपर जीत मिल सकती है।

भविष्‍यवाणी के अनुसार एनडीए को 44% वोट शेयर मिल सकते हैं। इस गठबंधन को 160 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। इसी तरह विपक्षी गठबंधन को 38% वोट शेयर के साथ 75 सीट मिलने की संभावना है। अन्य को 8 मिल सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8