वैवाहिक जीवन में दूसरी स्‍त्री डाल रही खलल, पति-पत्‍नी ने उठाया अनोखा कदम

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम)। वैवाहिक जीवन में दूसरी स्‍त्री खलल डाल रही थी। इसके बाद पति-पत्‍नी ने सुखद और निर्विवाद दाम्पत्य जीवन के लिए अनोखा कदम उठाया है। दोनों ने मिलकर एक व्रत रखा है। उन्‍हें यकीन है कि इससे उनका दाम्‍पत्‍य जीवन सुखद होगा।

दरअसल, मां भगवती केरा के दरबार में कई भक्त अपनी-अपनी फरियादें लेकर पहुंचते हैं। खासकर चैत्र माह में लगने वाले मेले में तो बड़ी संख्या में भोक्ता प्रत्येक वर्ष अपनी मनोकामना लिए कठिन उपवास करते हैं। जलते हुए अंगारों और कांटों पर चलकर कठिन परीक्षा देते हैं। हालांकि ये दास्तां पति और पत्नी के अनूठे प्रेम की है।

पति-पत्‍नी ने अपने सुखद और निर्विवाद दाम्पत्य जीवन के लिए मां भगवती केरा से कामना कर कठिन व्रत किया है। दिव्यांग होने के बावजूद पत्नी देवकी लोहार पैदल चलकर पोटरखोली से मां केरा के दरबार तक पहुंचने का निश्चय किया है। पति प्रताप लोहार ने इससे भी कठिन प्रण लिया है। वह पोटरखोली से दंडवत होकर मां भगवती के दरबार पहुंच रहा है। दोनों 12 अप्रैल को निकले है और 14 अप्रैल को मां के दरबार में अपनी हाजरी लगाएंगे।

ये दोनों चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर के रहने वाले है। इन दोनों की कहानी भी कुछ खास है। पत्नी देवकी का चेलाबेड़ा के लकड़ी टाल में लकड़ी का बोंटा गिरने से पैर कट गया था। तब उसकी उम्र मात्र 10 साल थी। वह दिव्यांग हो गई थी।

इसके बावजूद प्रताप लोहार ने उनसे शादी कर उसे अपनी जीवन संगिनी बनाया। अब किसी दूसरी स्त्री द्वारा उनके वैवाहिक जीवन में खलल डाल जा रहा है। इसके बाद प्रताप लोहार ने मंता कर चक्रधरपुर के पोटरखोली से दंडवत होकर मां केरा के दरबार तक पहुंचने का प्रण लिया है। उनकी मनोकामना है कि वह अपने दाम्पत्य जीवन का सही से निर्वाह कर सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8